अजमेर में कमाई का लालच देकर नाबालिग से पौने तीन लाख की ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है। नाबालिग की मां का आरोप है कि ठग ने सोशल मीडिया साइट पर इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर वारदात अंजाम दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कंवली-नागरौर हाल घूघरा अजमेर निवासी मां ने बताया कि उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक वीडियो मैसेज के साथ मिला। जिसमें लिखा था कि 750 रुपए जमा कराने पर पन्द्रह मिनट में 14 हजार 999 रुपए मिलेंगे। उस समय मोबाइल नाबालिग बेटी के पास था। ठग की ओर से भेजे गए फोन पे क्यूआर कोड पर बेटी ने 750 रुपए ट्रांसफर कर दिए।
ठग ने आगे से आगे प्रलोभन देकर अधिक से अधिक रूपए की डिमांड की और बेटी ने पैसे वापस लेने के लिए दस बार में कुल 2 लाख 71 हजार 585 रुपए ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने लालच देकर इस प्रकार धोखाधड़ी से ठगी की। पता चलने पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0 टिप्पणियाँ