भारतीय मजदूर संघ का 70वा स्थापना दिवस पर वाहन रैली का आयोजन.....


ब्यावर:- 23 जुलाई 2024 मंगलवार भारतीय मजदूर संघ जिला ब्यावर की विशाल रैली को पूर्व सभापति शशी सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर गिब्सन हॉस्टल से प्रारम्भ की जहाँ से मलियान चौपड़, सनातन स्कूल चौराहा, चमन चौराहा,चांग गेट, गवर्नमेंट कॉलेज से लिंक रोड अजगर बाबा से राजमहल होते हुए अमबेडकर सर्किल,चांग गेट अन्दर पाली बाजार से भारत माता सर्किल, अजमेरी गेट, भगत चौराहा,रोडवेज बस स्टैंड से प्रसन्न गणपति मन्दिर विभिन्न मार्गो से गुजरती हुई सुभाष उद्यान पहुंची । 
शंकरसिंह रावत ने बताया कि सुभाष उद्यान में भारतीय मजदूर संघ का ध्वज फहराकर सभा आयोजित की गई जिसमें संरक्षक दिलीप सेन अध्यक्ष गोपाल सिंह जिला मंत्री दिलीप कुमार जांगिड़ , श्री सीमेंट महामंत्री शंकरसिंह रावत ,मधु शर्मा,दिलीप टाँक, हेमलता शर्मा, बलवीर सिंह, सुभाष चन्द्र जांगिड, नारायण सिंह,मोहन सिंह,आदि ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना शून्य से शिखर तक संघठन की रीति नीति राष्ट्रहित ,उद्योग हित, श्रमिक हितों को ध्यान में रखते हुए भारतीय मजदूर संघ के बारे में बताया। भारतीय मजदूर संघ देश ही नहीं परंतु विदेश में भी अपना कार्य कर रहा है भारत में इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (आईएलओ) की अध्यक्षता भी भारतीय मजदूर संघ करता है।जिला मंत्री दिलीप जांगिड़ ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 में भोपाल में श्रद्धेय दत्तो पंत ढेगडी ने की थी और आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। सभा को संबोधित करने के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने उद्यान में कल्पवृक्ष और अन्य छाये दार पोधा का वृक्षारोपण कार्य किया। इसके पश्चात अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान ने
रैली में पधारे हुए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया पूरे कार्यक्रम का संचालन संरक्षक दिलीप सेन ने किया।
भारतीय मजदूर संघ की रैली में विद्युत विभाग, श्री सीमेंट ,बांगड़ सीमेंट ,अंबुजा सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, आंगनवाड़ी, आटों व टेंपोसंघ, रोडवेज, टैक्सी संघ खेतीहर मजदूर, पेंटर संघ, बारदाना,जलदाय ,पार्श्वनाथ हॉस्पिटल, कपड़ा, लघु उद्योग, विश्वकर्मा काष्ठ कला संघ के पदाधिकारी आदित्य गहलोत, सुरेन्द्र सिंह ,मनोहर सिंह, किरण प्रजापत , मधु जी विद्या देवी , रेखा,राजेंद्र दवे, सोहन सिंह ,अजीत सिंह,पप्पूसिंह,अशरफ,राजू भाटी, सलीम,रोशन, सुभाष चंद्र, राजेंद्र बुढ़ल, सिकंदर मेहरात ,महादेव सिंह, घनश्याम गहलोत ,देवी सिंह, नीरू काठात, पिंटू साहू , रवि राज अशोक काठात ओम सिंह, भगवत सिंह राजकुमार,आदि पदाधिकारी सहित एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने इस रैली में हिस्सा लिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ