राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा ब्यावर की मासिक बैठक मोहम्मद अली उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर के सभागार में संपन्न हुई....

                                                            
दिनांक 10 मई 2023 
 राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा ब्यावर की मासिक बैठक मोहम्मद अली उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर के सभागार में संपन्न हुई।

 सर्वप्रथम जिला सचिव श्री हेमंत दीक्षित ने पिछली मीटिंग का प्रतिवेदन पढ़ा जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने हाथ उठाकर पारित किया। मीटिंग में सेवानिवृत्त सदस्यों ने पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की जिसके प्रमुख विषय थे कमयूटेड पेंशन के कटौती काल में कमी राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना के नियम एवं पेंशनर समाज जिला शाखा हेतु उपयुक्त कक्ष का आवंटन उसके साथ सदैव की भांति जिन सेवानिवृत्त कार्मिकों का मई मास में जन्मदिन अथवा विवाह की सालगिरह थी उन्हें माला पहना कर सम्मानित किया गया। महेंद्र चौहान एवं रहीम काठात की सेवानिवृत्ति पश्चात उप प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति होने से उन्हें भी सम्मानित किया गया अंत में अध्यक्ष नारायण सिंह पवार ने सर्वप्रथम बैठक व्यवस्था हेतु मोहम्मद अली उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में स्थान उपलब्ध करवाने हेतु वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम सरवर को धन्यवाद दिया तत्पश्चात सदस्यों द्वारा जो समस्याएं उठाई गई उनके निदान हेतु जो प्रयास किए जा रहे हैं उनसे अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि पेंशनर कक्ष आवंटन हेतु वस्तुस्थिति जानने के लिए कोषाधिकारी ब्यावर को पत्र लिखा जा चुका है पिछले 2 वर्षों की सीए के द्वारा ऑडिट करवाई जा चुकी है एवं बैंक से लेनदेन हेतु पैन कार्ड के लिए कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। कार्यक्रम के अंत में सम्मानित सदस्यों के सहयोग से अल्पाहार की व्यवस्था की गई मीटिंग में लगभग 55 सदस्यों ने भाग लिया जिनमें जफरुराम भाटी, बालू सिंह चौहान, ओम सिंह, कन्हैयालाल पंजाबी, ओम दत्त जोशी, चंद्रभान सिंह, लेखराज फुलवारी, आलम खान, भालचंद्र शर्मा, भंवरलाल पलासिया, पुष्कर नारायण चौहान ,कूंपा राम जोधवत , धर्मी चंद शर्मा, अटल बिहारी दाधीच , आनंद स्वरूप शर्मा एवं भीम सिंह , बाबूदीन काठात रहीम काठात , रुघा सिंह पंवार , सुधाकर आचार्य , भवर लाल भट्ट , ओम प्रकाश अग्रवाल , मदन लाल अग्रवाल अन्य सदस्य उपस्थित थे । 

 नारायण सिंह पंवार
जिलाध्यक्ष 
राजस्थान पेंशनर समाज 
जिला शाखा, ब्यावर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ