स्टेंडिंग समिति में मनोनीत डा नरेन्द्र पारख का अभिनन्दन...

भारत सरकार द्वारा सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई ) के क्षेत्र से संबंधित एजेंसियों और संस्थानों की अभिसरण गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने हेतु गठित स्टेंडिंग कमेटी में संबंधित सभी पहलों की योजना समन्वय एवम निगरानी हेतु राजस्थान सरकार की अनुशंसा पर राज्यपाल की आज्ञा से मनोनीत डा नरेन्द्र पारख का विभिन्न औद्योगिक संस्थानों, एसोशियेशनो, संगठनो के प्रतिनिधियों,पदाधिकारियों द्वारा अभिनंदन किया गया।
 श्री वर्धमान कन्या महाविद्यालय परिसर में लघु उद्योग भारती के सचिव विजय मेहता के नेतृत्व में श्री रमेश भराडिया,आनन्दानी,,आदि ने मनोनयन पर हर्ष प्रकट करते हुए राज्य सरकार का आभार प्रकट किया।
वर्द्धमान ग्रुप के तहत संचालित इकाइयों के शिक्षण प्रमुखों एवम संकाय सदस्यों ने मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके जन्म दिन के अवसर पर अभिनंदन कार्यक्रम में साफा तथा 21किलो फूलो से निर्मित माला पहनाकर तलवार भी भेंट की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ