Daily News Updates Day-33


सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

        09- मई- मंगलवार

                      

⚫ थम गया कर्नाटक के रणक्षेत्र में प्रचार का शोर, अब सबकी नजरें 10 मई को मतदान पर...अंतिम दिन भी जम कर पार्टियों ने किया प्रचार

⚫ आपके सपने मेरे सपने, मिलकर करेंगे पूरा', कर्नाटक के वोटरों से पीएम मोदी की अपील, आधी रात ट्वीट किया वीडियो

⚫ कर्नाटक को संप्रभु कहने पर सोनिया की शिकायत, भाजपा इलेक्शन कमीशन से बोली- कांग्रेस की नजर में कर्नाटक देश से अलग, आयोग ने सफाई मांगी

⚫ कर्नाटक में पीएम मोदी ने क‍िया तूफानी प्रचार, 7 दिनों में 3 हजार लोगों से की मुलाकात

⚫ कर्नाटक के 35 साल के पुराने इतिहास को पलटने के ल‍िए खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा के अभि‍यान की अगुवाई की है। कर्नाटक विधानसभा के 224 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा और मतगणना 13 मई को होगी

⚫आज पश्चिम बंगाल के एक दिवसीय दौरे पर अमित शाह, रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती समारोह में करेंगे शिरकत

⚫मोदी से पहले आज राहुल गांधी माउंट आबू दौरे पर, कांग्रेस के सर्वोदयी ट्रैनिंग कैंप में शामिल होंगे, डेलीगेट्स से चर्चा करेंगे

⚫जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना 16वें दिन भी जारी, किसान बोले- 11 तारीख को देशभर में फूंकेंगे बृजभूषण का पुतला

 ⚫बजरंग दल आज देशभर में हनुमान चालीसा का पाठ करेगा, कहा-भगवान कांग्रेस को सद्बुद्धि दे; पार्टी ने कर्नाटक में संगठन पर बैन लगाने का वादा किया है

 ⚫ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल में फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर लगाई रोक, कहा- हिंसा से बचने के लिए लिया गया फैसला

 ⚫मणिपुर से निकलने की होड़, 2 हजार से बढ़कर 20 हजार हुआ फ्लाइट का किराया; बढ़ी मुश्किलें

 ⚫लीथियम में भारत बनेगा आत्मनिर्भर, राजस्थान में मिले अकूत भंडार- चीन को देगा मात

 ⚫कोलकाता ने पंजाब को पांच विकेट से हराया, रसेल और नीतीश चमके, धवन का अर्धशतक बेकार

 ⚫अमेरिका-यूरोप बढ़ती महंगाई से परेशान, भारत बना नजीर, दुनियाभर में हो रही तारीफ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ