जल जीवन मिशन - जल चेतना रथ का टॉटगढ़ क्षेत्र में जन प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया स्वागत ।

लोक कलाकारों ने नाच गाकर अंशदान राशि 3000/₹ जमा करवाने हेतु किया प्रचार ।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परियोजना खण्ड जवाजा के isa  क्रियान्वयन सहायक एजेंसी ग्रामोदय सामाजिक संस्थान द्वारा जल जीवन मिशन के सामुदायिक सहभागिता अभियान का संचालन किया जा रहा हैं।
ज्ञात हो कि जवाजा की 46 ग्राम पंचायतों के 222 गांव व उनकी ढाणियों में हर घर जल शुद्व पेयजल योजना के लिए गांव ग्रामीण समुदाय के मध्य जल चेतना रथ द्वारा चेतना का संचार किया जा रहा हैं जवाजा ब्लॉक में भालिया क्षेत्र की टॉटगढ़ , मालातो की बेर, बनजारी, बराखन, आसन, बामनहेड़ा, सतुखेड़ा , बड़ाखेड़ा, आदि के राजस्व गाँव ढाणियों बाड़िया के ग्रामीणों व समुदाय के मध्य इसी क्रम में नरेगा व मुख्य चौक चौराहों पर समुदाय के मध्य नुक्कड़ सभाओं व नाच गाने बजाकर प्रस्तुति की गई । लोक कलाकारों द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार की समन्वित साझा जल जीवन मिशन के बारे में लोगो के मध्य जागरूकता की जा रही हैं इससे ग्राम जल एवँ स्वच्छता समितियों के कार्यो में सहयोग मिलेगा । सामुदायिक जागरूकता अभियान के कार्यक्रमो में सरपंच, वार्डपंच, ग्राम विकास अधिकारियों, नरेगा अधिकारियों, स्कूल प्रधानाचार्यो, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम व पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा लगातार सहयोग किया जा रहा हैं । मुख्य रूप से जवाजा ब्लॉक में हर घर जल योजना में 10% सामुदायिक अंशदान के रूप में 3000/₹ की अंशदान जमा करवाने की भी प्रेरणा दी जा रही हैं। अभियान में आईएसए क्लस्टर समन्वयक कांतिलाल दायमा व चेतनप्रकाश भट्ट द्वारा गांवो में एक्शन प्लान बनाकर रथ यात्रा निकाली जा रही हैं नुक्कड़ नाटक का मंचन करवाया जा रहा हैं । टॉटगढ, बनजारी, बड़ाखेड़ा, सातुखेड़ा, आसन, बराखन, बामनहेड़ा, मालातो की बेर व उनकी अन्य गांव ढाणियों में ग्राम जल स्वच्छता समितियों द्वारा आज कलाकारों व रथ यात्रा का स्वागत किया गया । ग्रामीणों के मध्य सामुदायिक अंशदान राशि 3000/₹ अंशदान के रूप में जमा करवाने हेतु  लगातार प्रचार प्रसार किया गया । ब्लॉक समन्वयक गजराज आचार्य ने बताया कि इसी तरह जवाजा क्षेत्र के ग्रामीणों के मध्य विभाग की जल जीवन मिशन की सफलता हेतु प्रचार प्रसार का कार्य ग्रामोदय सामाजिक संस्थान टीम द्वारा आगे भी जारी रहेगा।
गजराज आचार्य ब्लॉक समन्वयक

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ