Beawar शहर की 35 प्रतिभावान छात्राओं को किया गया गार्गी पुरस्कार से सम्मानित...

Beawar शहर की के.डी. जैन ग्रुप ऑफ स्कूल की 35 प्रतिभावान छात्राओं को किया गया गार्गी पुरस्कार से सम्मानित
 मेवाड़ी गेट बाहर स्थित के डी जैन ग्रुप ऑफ स्कूल की 35 होनहार छात्राओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य विनोद सैनी ने बताया कि के डी जैन ग्रुप की *35 होनहार छात्राओं * को गार्गी पुरस्कार से नवाजा गया। प्रतिवर्ष राज्य सरकार के द्वारा कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12 वीं बोर्ड में 75% से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस पुरस्कार के फलस्वरुप कक्षा 10 वीं की छात्राओ को ₹3000 तथा कक्षा 12वीं बोर्ड की छात्राओं को ₹5000 की राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। इस मौके पर शाला निदेशक श्री दौलत राज तातेड के द्वारा गार्गी पुरस्कार प्राप्त छात्राओं का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा करवाकर उन को गार्गी पुरस्कार के प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। आशीर्वाद स्वरुप निदेशक महोदय ने इन सभी छात्रों के सुनहरे भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इसी तरह आप अपने अभिभावक विद्यालय तथा ब्यावर उपखंड के साथ जिले का भी नाम रोशन करें। इस मौके पर शाला सहनिदेशक श्री सुयश तातेड ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप इसी तरह अपने जीवन में दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करें। छात्राओं ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय, गुरुजनों तथा अपने माता-पिता को दिया।

इस मौके पर छात्रा आयुषी सेठिया, मुस्कान मौर्य, अर्पिता जैन, तमन्ना, पलक भाटी, श्वेता, रिंपी सोनी, जीन्नी बोहरा, दीपिका रांकावत, तनुजा अग्रवाल, निकिता, प्रेरणा सोनी, सोलीवाल, आस्था, मनीषा, वंशिका, रोनक सोनी, मनीषा सांखला, खुशबू, दिशा मनीष सिसोदिया, मेघा, जिज्ञासा, वंदना, नंदिनी, प्रियल, कुसुम, देवीका, हेमलता, संस्कृति, भारती सांखला, अवनी राका तथा संपूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ