प्रथम फेस मे मावली से देवगढ़ ब्रोडगेज की 968.92 करोड़ की स्वीकृति जारी करने पर सांसद दियाकुमारी के नेतृव में राजसमंद के प्रतिनिधि मंडल के साथ रेल मंत्रालय दिल्ली में अश्विनी वैष्णव से मिलकर आभार एवं अभिनंदन प्रकट किया भाजपा भीम देवगढ़ क्षैत्र से पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि हुकमसिंह आपावत ने बताया कि रेलमंत्री से मुलाकात सुखद रही तथा द्वितीय फेस में देवगढ़ से बर ब्रॉडगेज लाईन का सर्वे हो रहा है सर्वे पूरा होते ही बजट आवंटित कर दिया जाएगा तथा कामली घाट से फुलाद पर्यटन के विकास हेतु ट्रेन चलाई जाएगी जो कि आकर्षण का केंद्र होगी राजसमंद जिले से प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह राठौड़ हरि सिंह पूर्व विधायक भीम मानसिंह जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ताल हरदयाल सिंह अमर सिंह चौहान, शोभालाल रेगर, अजय सोनी, नारायण सिंह चौहान लक्ष्मण सिंह, प्रदीप गोविंद कैलाश गुर्जर मोहन कुमावत सहित प्रमुख नेता गण मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ