ब्यावर में पुलिस के गार्जियन ऑपरेशन के तहत 11 युवकों को पकड़,पाबंद कर छोड़ा







राजस्थान में पनप रही आपराधिक गैंग तथा उनको फॉलो करने वाले लोगों की धरपकड़ के लिए राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से एक अभियान चलाया जा रहा है। अजमेर एसपी चूनाराम जाट के निर्देश पर ब्यावर डिप्टी मनीष चौधरी ने सीओ सर्किल में कार्रवाई करते हुए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर 11 युवकों को हिरासत में लिया।

शनिवार देर रात को की गई कार्रवाई के बाद रविवार को पुलिस ने युवकों के आपराधिक रेकार्ड सहित अन्य गतिविधियों की जांच कर उनके परिजनों को थाने बुलाकर उनके सामने समझाइस कर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट आदि डिलिट करवाया और उन्हें पाबंद कर रिहा किया गया। डिप्टी मनीष चौधरी ने बताया कि प्रदेश में सोश्यल मीडिया अकाउंट के माध्यम से कई ग्रुप आपराधिक गैंग के रूप में सक्रिय है। यह लोग अपने सोश्यल मीडिया अकाउंट के मध्यम से अपने फॉलोअर बढ़ाकर अपना दबदबा कायम कर छोटे-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे है। चौधरी ने बताया कि शनिवार रात को जिन युवाओं को गिरफ्तार किया गया है, वे सभी देर रात कर घर से बाहर घूमते हुए आपराधिक गतिविधियों वाली गैंग को फोलो करते हैं और उनके इशारों पर काम
करते हैं.....

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ