राजसमंद जिले के भीम थाना इलाके में एक पांच वर्षीय बच्ची का घर के बाहर से अपहरण कर लिया गया। इस घटना के बाद परिजनों की रिपोर्ट पर करीब 100 पुलिसकर्मियों की टीम ने देर रात सर्च ऑपरेशन शुरू कर सफलता हासिल की और
बालिका को दस्तियाब कर आरोपित को हिरासत में लिया है। पूरे मामले की गुत्थी सुलझने तक एसपी सुधीर जोशी बराबर मॉनिटरिंग करते रहे। जानकारी के अनुसार राजसमन्द के भीम थाना क्षेत्र में स्थित बरतु गांव से रविवार को घर के बाहर से एक पांच वर्षीय बालिका का अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। बालिका के अचानक गायब हो जाने पर परिजनों के हाथ-पैर फूल गये उन्होंने तत्काल भीम थाने में मामले की रिपोर्ट दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सुधीर जोशी के निर्देश पर 100 पुलिसकर्मियों की विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने पूरी रात विभिन्न स्थानों पर छापे मारी की लेकिन बालिका का कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार दोपहर बालिका के एक पुलिया के नीचे होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम बालिका को दस्तियाब कर लिया।
पुलिस ने मौके से एक आरोपित को हिरासत में ले लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ