ब्यावर सिटी थाना पुलिस ने 10 फरवरी को दर्ज किए जीरा चोरी मामले का खुलासा करते हुए 6 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह जोधा ने बताया कि मेवाडी गेट बाहर लोकाशाह नगर निवासी महावीर पुत्र सुमेरचंद जैन ने 11 फरवरी को मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया था कि वह जीरे का व्यापार करता है। 10 फरवरी की रात में अज्ञात चोर को द्वितीय स्थित उसके गोदाम की दीवार तोड़कर जीरे की 45 बोरी जीरा चोरी करके ले गए।
मामले में पुलिस ने देवेन्द्रसिंह उर्फ देवा पुत्र प्रतापसिंह रावत निवासी सेदरिया ब्यावर, हेमेन्द्रसिंह पुत्र शैतानसिंह रावत निवासी नून्द्री मालदेव पुलिस थाना सदर, पृथ्वीसिंह पुत्र जसवन्तसिंह रावत निवासी नून्द्री मालदेव पुलिस थाना ब्यावर सदर, रोहितसिंह उर्फ बंटी पुत्र किशनसिंह रावत निवासी बार चौराया पुलिस थाना बार जिला राजसमन्द, कुलदीपसिंह पुत्र हुकुमसिंह रावत निवासी राजियावास पुलिस थाना जवाजा तथा भैरूसिंह पुत्र भंवरसिंह रावत निवासी नून्द्री मालदेव पुलिस थाना ब्यावर सदर को गिरफ्तार किया है।..
लूट के मामले में कुछ दिन पहले ही हुआ था रिहा
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पहले से चालानशुदा देवेन्द्रसिंह उर्फ देवा निवासी सैंदरिया ब्यावर की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई। देवेन्द्र उर्फ देवा पूर्व में चोरी नकबजनी व लूट के मामलों में गिरफ्तारी के लंबे समय बाद कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था। आरोपियों के साथियों से पूछताछ कर जीरा चोरी की वारदता का खुलासा किया।
पहले भी कर चुका जीरा चोरी की वारदात
उल्लेखनीय है कि देवेन्द्र उर्फ देवा द्वारा अपने साथियों के साथ पहले भी दो बार जीरा चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। साथ ही चोरी किया गया माल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस टीम में सिटी थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह जोधा, उपनिरीक्षक गिरीराज, सहायक पुलिस निरीक्षक रणवीरसिंह, हैड कांस्टेबल शेरसिंह, गोपीराम, जितेन्द्रसिंह, जनमोहन, मोहितसिंह, कांस्टेबल भगवानसिंह, पवन कुमार तथा लालचंद आदि शामिल
0 टिप्पणियाँ