BEAWAR NEWS टॉडगढ़ का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस शीतलहर ने ठिठुराया खेतों और गाडियों में जमा बर्फ


ब्यावर न्यूज़| टॉडगढ़ उपखंड में दो दिन से सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने लोगों को ठिठुरा दिया है लेकिन कल शाम और रात्रि में गलन एवम ठंडी हवा के चलते लोगों को समय से पूर्व घरों में दुबकने और बाहर नही निकलने पर मजबूर कर दिया है। कस्बे के आस पास मजरो में आज सुबह तापमान 3 डिग्री सेल्सियस हो गया और कार, बाइक, और खेतों की फसलों पर बर्फ की चादर जम गई। सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। रपट गांव में खेतों की फसलों, कार आदि पर काफी बर्फ जम गया और कड़ाके की ठंड से लोग कंपकंपा रहे हैं।...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ