Beawar News ब्यावर शहर में शिक्षा विभाग के आदेशों की पालना नहीं हो रही है। शिक्षा विभाग ने 16 से 18 जनवरी तक कक्षा पांच के बच्चों का अवकाश घोषित किया है। लेकिन ब्यावर के कई अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूल इन आदेशों की पालना नहीं कर रहे है। जिस कारण अभिभावकों को मजबूरन अपने छोटे बच्चों को भीषण सर्दी में भी स्कूल भेजना पड़ रहा है।
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शिक्षा विभाग के आदेशों की पालना नहीं करने की शिकायत करते हुए सोमवार को NSUI के पदाधिकारियों ने एसडीएम मृदुलसिंह के नाम ज्ञापन सौंपा। एसडीएम सिंह को दिए ज्ञापन में बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी अजमेर ने सर्दी को देखते हुए कक्षा पांचवी के बच्चों के लिए 18 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। लेकिन सोमवार को अधिकांश क्षेत्रों में संचालित अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों में इन आदेश की पालना नहीं हुई। आदेशों की पालना नहीं होने के कारण बच्चों को कडाके की ठंड में स्कूल जाना पड़ा। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी से ऐसे स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में शैलेन्द्र सांखला, मोहममद साहिल, शिवराज गुर्जर, औवेस, सजंय और तुषार शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ