ब्यावर को जिला बनाने की मांग को लेकर रविवार को शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, शहरवासियों और भारतीय जनता पार्टी मंडल ब्यावर एवं भाजपा पार्षदों ने ब्यावर को जिला बनाने की मांग को लेकर विशाल सद्भावना रैली का आयोजन किया। शहर के मिशन ग्राउंड से सभापति नरेश कनोजिया के सानिध्य में निकाली गई। सद्भावना रैली में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, भाजपा पार्षद, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। शहर के मिशन ग्राउंड से आरंभ हुई सद्भावना रैली में भाग लेने वाले सभी सदस्य हाथों में तिरंगा लिये कतार बनाकर चल रहे थे।
मिशन ग्राउंड से आरंभ हुई सद्भावना रैली शहर के सिटी सिनेमा, अंबेडकर सर्किल, महात्मा गांधी सर्किल, चांग गेट से होकर पाली बाजार, लौहारान चौपड़, एकता सर्किल, महादेव जी की छत्री, अग्रसेन से अजमेर गेट से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। इस दौरान सद्भावना रैली का शहर के मुख्य मार्गों में शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। साथ ही सभापति नरेश कनोजिया का साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया। सदभावना रैली में चल रहे सभी लोग ब्यावर को जिला बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। सद्भावना रैली के एसडीएम कार्यालय पहुंचने पर ब्यावर को जिला बनाने की मांग को लेकर तहसीलदार मोहन सिंह राजावत को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन दिया।
0 टिप्पणियाँ