सरकारी विद्यालय हथून के 80 छात्रों को स्वेटर वितरित किए साइंस एकेड़मी ब्यावर के संचालक पवन रावत नें

ब्यावर न्यूज़ शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी विद्यालय हथून के 80 छात्रों को स्वेटर वितरित किए साइंस एकेड़मी ब्यावर के संचालक पवन रावत की पहल शिक्षा क्रांति के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हथून के 80 छात्रों को स्वेटर वितरित किए गए। आज स्थानीय विद्यालय में वार्षिक उत्सव के दौरान सभी ग्रामवासियों की उपस्थिति में संस्था प्रधान डॉ. नरेंद्र सिंह चौहान ने भामाशाहों को सम्मानित करते हुए आभार प्रकट किया। पवन रावत ने बताया कि शिक्षा क्रांति के तहत इस नेक कार्य में दीपक रॉय कमालिया(ब्यावर), रिपुदमन सिंह शेखावत(जोधपुर), उमेश जांगिड (सीकर), राजेन्द्र स्वामी (PSI रतनगढ़), मुकेश टाड़ा(जोधपुर),गुरप्यार सिंह (हनुमानगढ़),पूरण सिंह ( लेक्चरर मॉडल स्कूल भीम ),हरीश सैनी (जयपुर),मनीष नाथ (ब्यावर),नरपत नाथ (ब्यावर), राजेश कुमार (ब्यावर), हिमांशु बालोटिया (ब्यावर),विक्रम रार (हनुमानगढ़),हनुमान सिंह (ब्यावर) आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ