राष्ट्रीय रावत सेना ने किया उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत

आज दिनांक:- 22 जनवरी 2023 रविवार को विश्व प्रसिद्ध ब्रम्हा मंदिर, पुष्कर में उतराखण्ड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह जी धामी व पुष्कर के लोकप्रिय विधायक आदरणीय सुरेश सिंह जी रावत, पतंजलि योगपीठ के स्वामी आदरणीय बालकृष्ण जी का रावत सेना संस्थापक महेन्द्र सिंह रावत, ब्यावर के नेतृत्व में 51 किलो की माला व राजस्थानी पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में अजमेर के‌ लोकप्रिय सांसद आदरणीय भागीरध जी चौधरी, अजमेर नगर निगम के उपमहापौर श्री नीरज जी जैन, पुष्कर नगर पालिका के अध्यक्ष श्री कमल जी पाठक, भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप जी धनखड़, अजमेर ग्रामीण प्रधान श्री अर्जुन सिंह जी रावत, खोड़ा गणेश मण्डल अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह जी रावत, रावत सेना के प्रदेश संयोजक सुधीर सिंह जी रावत भीम, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंह जी बदनोर, भालिया संरक्षक बसंत सिंह जी अरनाली, लोकेन्द्र सिंह जी भीम, नानू रावत ब्यावर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ