Beawar News पदयात्रा पुर्ण कर जैन संघ पहुंचा ब्यावर ..


ब्यावर न्यूज़। ब्यावर से 23 दिसंबर को पैदल नाकोड़ा जी तीर्थ यात्रा के लिए निकला संघ यात्रा पूर्ण कर सोमवार को ब्यावर पहुंचा संघ की प्रियंका जैन ने बताया कि नाकोड़ा जी की आस्था के तहत दर्जनों महिला पुरुषों के साथ नन्हे- बच्चों ने भी पैदल यात्रा में भाग लिया। जिसमें विशेष तौर से 10 वर्षीय रक्षित जैन, रोहित लोढ़ा, विधि खटोड़, अक्षवी जैन यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा के ब्यावर पहुंचने पर पद यात्रियों का बहुमान किया गया। पदयात्रा में चंद्र प्रकाश बोहरा, मनीष मेहता, दिनेश तातेड़, मनीष जैन, नितिन कर्नावट, राजेंद्र जैन, पंकज डोसी, अमित सुराणा, धनदीप नाहटा, हेमंत जैन, निशान लोढ़ा, निकिता नाहटा, सुनीता नाबरिया, अश्वनी नाहटा, अनिता पीपाडा, आदि ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ