ब्यावर न्यूज़ सिटी थाना पुलिस ने कृष्णा कॉलोनी निवासी लोकेश पुत्र ओमप्रकाश वाल्मिकी को अवैध देसी पिस्टल तथा 3 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह जोधा के अनुसार सिटी थाने के हैड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि एक युवक छावनी फाटक क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। जानकारी के बाद एक टीम का गठन पर उसे मौके पर भेजा गया। जहां पर युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने युवक की तलाशी ली, तो इसके कब्जे से एक देसी पिस्टल तथा 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान सामने आया कि लोकेश के पास इसका कोई लाइसेंस या परमिट नहीं है। इस पर पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। बता दें कि जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर चूनाराम जाट के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत कार्रवाई की गई..
0 टिप्पणियाँ