टाडगढ़ उपखण्ड की ग्राम पंचायत मालातो की बेर के रपट गांव में बीती रात को पोश मकान गिर गया जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह का परिवार केलूपोश मकान में खाना बनाकर खाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन बिजली गुल होने से लाइट का इंतजार कर रहे थे इतने में अचानक पोश मकान गिर गया। मकान गिरने से मकान में रखे घरेलू सामान व खाद्य सामग्री मलबे में ढेर हो गई जिससे गरीब किसान शिवराज को करीब 50 हजार से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। वही के स्थानीय पुष्पेन्द्र सिंह और प्रिन्स शेखर सिंह की मदद से मलबे में फसे शिवराज सिंह उम्र 33 साल, पत्नी सुमन देवी उम्र 26 साल, पुत्री तनु 12 वर्ष, रिधु उम्र 6 वर्ष को बाहर निकाला जिससे सुमन देवी के सिर में चोट लगी जिसे टाडगढ़ अस्पताल ले जाया गया वहा से उपचार के बाद वापस घर भेज दिया। लोगों ने भाग कर जान बचाई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। केलूपोश मकान गिरने की आवाज आई तो रावत सेना भालिया अध्यक्ष प्रिन्स शेखर सिंह,उपसरपच यशोदा देवी, पुष्पेन्द्र सिंह, सन्तोष सिंह सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
0 टिप्पणियाँ