Beawar News रसद विभाग ने एक कार सहित 32 गैस सिलेंडर एवं अन्य उपकरण किए गए जब्त्....


ब्यावर न्यूज़ | जोधपुर के भूंगरा गांव में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 35 लोगों की जान जाने के बाद रसद महकमा हरकत में आ गया है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर रसद विभाग के जांच दल ने ब्यावर जयप्रकाश गैस सर्विस बिजयनगर रोड, गोपाल गैस स्टोव रिपेयरिंग एंड टेंट हाउस बिजयनगर रोड एवं सोनू टी स्टॉल सेदरिया पर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने मौके से अवैध रूप गैस रिफिलिंग करने की मशीन, 32 गैस सिलेंडर, एक कार और सिलेंडरों में गैस भरने के उपकरणों को जब्त किया। सिटी थाना पुलिस ब्यावर ने जब्त सामग्री को सुपुर्दगी में ज्वाला गैस एजेंसी व डांगी गैस एजेंसी ब्यावर को अग्रिम आदेश तक सुरक्षित रखने बाबत दिए गए। रसद महकमे की कार्रवाई करने वाली टीम में जिला रसद अधिकारी द्वितीय विनय कुमार शर्मा, प्रवर्तन अधिकारी अब्दुल सादिक, प्रवर्तन निरीक्षक खान मोहम्मद, योगेश मिश्रा एवं अंकुश अग्रवाल शामिल थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ