Beawar News.13 दिसंबर से था लापता, युवक का शव मिला

ब्यावर न्यूज़ के जवाजा थाना क्षेत्र के बिहार रतनपुरा ढालों का बाडिया गांव के एक खेत पर स्थित कुएं में युवक का शव मिला है। घटना की जानकारी उस वक्त लगी जब कुएं के पास कुछ चरवाहे बकरियां चरा रहे थे। उन्हें कुएं से दुर्गंध आने पर उन्होंने कुएं के भीतर झांक कर देखा तो उन्हें एक युवक का शव दिखाई दिया। इसके बाद चरवाहों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जवाजा थाना पुलिस को दी।


शव की पहचान हुई

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने युवक की शिनाख्त ललित (19) पुत्र भंवरसिंह रावत के रूप में की। पुलिस ने शव को राजकीय अमृतकौर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जवाजा थाना अधिकारी मानवेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि गुरुवार शाम को उन्हें ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली की थाना क्षेत्र के रतनपुरा बिहार गांव में एक खेत के कुएं में शव दिखाई दिया। जिस पर मानवेंद्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकाला।

13 दिसंबर से था लापता

शुक्रवार को पुलिस ने परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। थाना अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया की मृतक ललित सिंह के परिजनों ने 19 दिसंबर को थाने में एक रिपोर्ट देकर बताया कि ललित सिंह पिछले 13 दिसंबर से घर से लापता है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ