टॉडगढ़ उपखंड की प्रज्ञा शिखर में बुधवार सुबह 11 बजे मातृ द्वय प्रतिमा प्रतिस्थापना समारोह का आयोजन किया गया।
टॉडगढ़ दिनांक 28 दिसंबर को मातृ द्वय के अनावरण का भव्य आयोजन किया गया मुख्य अतिथि जनप्रिय जन नेता राजस्थान विधानसभा में नेता प्रति पक्ष आदरणीय श्री गुलाब चंद जी कटारिया व विशिष्ट अतिथि ब्यावर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री शंकर सिंह जी रावत तथा अजमेर देहात जिला भाजपा अध्यक्ष श्री देवीशंकर जी भूतड़ा उपस्थित थे जवाजा पंचायत समिति के प्रधान श्री गणपत सिंह जी रावत सभी पंचायतों के सरपंच व भाजपा भालिया मंडल के अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह जी गोगेला समेत क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे अतिथियों एवं प्रायोजकों का गाजे बाजे के साथ स्वागत करने के पश्चात श्रीमती अनीता पुखराज गेलडा ने मुर्तियां अनावरित की कार्य क्रम में संस्थान के संस्थापक श्री भीकमचंद जी कोठारी ने स्वागत स्वर प्रस्तुत करते हुए संस्थान की गतिविधियों का उल्लेख किया तत्पश्चात सभा को प्रधान श्री गणपत सिंह रावत, विधायक श्री शंकर सिंह रावत जिलाध्यक्ष श्री देवीशंकर भूतड़ा ने संबोधित करते हुए संस्थान को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया मुख्य अतिथि नेता प्रति पक्ष श्री कटारिया जी ने अपने सारगर्भित प्रेरक उद्बोधन में कहा कि संस्थान बहुत अच्छा कार्य कर रहा है एवं विकास हेतु प्रस्ताव मिलने पर पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया संस्थान के अध्यक्ष श्री देवराज आच्छा ने अपने ओजस्वी वक्तव्य मेंआज के कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्य श्री तुलसी को समर्पित इस संस्थान से शीघ्र ही क्षेत्र में नशामुक्ति अभियान चलाया जाएगा जिसमें सभी जन प्रतिनिधियों के सहयोग हेतु आव्हान किया एवं अतिथियों और उपस्थित जनसमूह व जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया सभी अतिथियों का शाल माला व शाफे से स्वागत किया गया।
रावत सेना ने किया भाजपा नेता प्रतिपक्ष और पूर्व
गृहमंत्री गुलाब जी कटारिया का भव्य स्वागत
टाडगढ़ में पूर्व गृहमंत्री भाजपा नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाब जी कटारिया का रावत सेना ने तलवार,साफा ,माला,भेंट कर भव्य स्वागत किया ,स्वागत में रावत सेना की ओर संस्थापक महेंद्र सिंह रावत , प्रिन्स शेखर सिंह अध्यक्ष भालिया क्षेत्र, कान सिंह अध्यक्ष रावत सेना टॉडगढ़, दिनेश सिंह,हरी सिंह दुर्गावास सरपंच,बसंत जी भालिया संयोजक, एडवोकेट मुनेश सिंह,डूंगर रावत भाजपा युवा मोर्चा नेता भीम ,सुधीर रावत सेना प्रदेश मंत्री,पप्पू भाई, उपस्थित रहे ।।
0 टिप्पणियाँ