320 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुये जवाजा पुलिस ने 25 लाख की अंग्रेजी शराब की जप्त एवं शराब तस्कर गिरफ्तार


श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर श्री चूनाराम जाट आईपीएस ने बताया कि राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पुलिस प्राथमिकता वर्ष 2023 को मध्यनजर रखते हुये - जिला अजमेर मे अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवम धरपकड अभियान के तहत पुलिस थाना जवाजा वृत्त ब्यावर जिला अजमेर में नाकाबंदी के दौरान दिनांक 01.01.2023 को श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री वैभव शर्मा आरपीएस के मार्गदर्शन एवं श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त ब्यावर श्री मनीष चौधरी आईपीएस के निकटतम सुपरविजन मे पुलिस थाना जवाजा थानाधिकारी श्री मानवेन्द्रसिंह उपनिरीक्षक मय पुलिस टीम द्वारा पुलिस थाना जवाजा पर पदस्थापित श्री रिछपाल चौधरी कानि 1712 की इत्तला पर नाकाबंदी में कार्यावाही करते हुए कंटेनर GJ-01-CT 3992 को रुकवाकर चकिंग की गयी तो कपड़े के कतरन की गठरियों के नीचे अवैध रूप से छिपाकर लेकर जा रही पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब मैक डाल्स व्हीस्की और आल सिजन व्हीस्की के 320 कारटन अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुये कंटेनर संख्या GJ-01-CT-3992 से जब्त किया गया एवं शराब तस्कर बुधाराम को गिरफतार किया गया। पकड़ी गयी अवैध शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 25 लाख रूपये है। पुलिस थाना जवाजा पर आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया है।

गिरफ़्तार मुल्जिम का नाम :- श्री बुधाराम पुत्र श्री चेनाराम जाति विश्नोई उम्र 48 साल निवासी गांव भरकुआ हरियाली थाना झाव तहसील सांचोर जिला जालौर

कार्यावाही टीम:-

1. मानवेन्द्रसिंह उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना जवाजा

2. श्री रिछपाल चौधरी कानि. 1712 पुलिस थाना जवाजा जिला अजमेर (विशेष योगदान)

3. श्री विजय कुमार कानि. 2704 पुलिस जवाजा जिला अजमेर (विशेष योगदान)

4. श्री मोतीराम कानि. 1397 पुलिस थाना जवाजा जिला अजमेर 5. श्री रामफुल कानि 2626 पुलिस थाना जवाजा जिला अजमेर

6. श्री सुरेन्द्र सिंह कानि. 1626 पुलिस थाना जवाजा जिला अजमेर

7. श्री अनिल कुमार कानि. 1640 पुलिस थाना जवाजा जिला अजमेर

8. श्री नरेश कुमार चालक कानि 3126 पुलिस थाना जवाजा जिला अजमेर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ