ब्यावर रोडवेज कर्मचारियों ने ढोल बजा कर किया सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

रोडवेज कर्मचारियों के प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत 'के शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारियों की ओर से ढोल बजाओ- -सरकार को अपना वादा याद दिलाओ कार्यक्रम के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समस्त रोडवेज कार्मिकों ने आगार कार्यालय के बाहर खड़े होकर ढोल बजाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार को उनके द्वारा किए गए वादे को याद दिलाया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान उपस्थित कार्मिकों ने रोडवेज में नई भर्ती शुरू करो, नई बसों की खरीद करो, इंकलाब जिंदाबाद, आवाज दो हम एक है, संयुक्त मोर्चा जिंदाबाद तथा रोडवेज प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए।

गौरतलब है कि लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से कार्मिकों द्वारा प्रदर्शन कर मांगों को मनवाने की कोशिश जारी है। इस क्रम में शनिवार को ढोल बजाकर विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया गया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान टीसी गोयल, विजय सिंह राठौड़, विक्रम सिंह राठौड, संपतराज जांगिड़, समरथ सिंह खींचा, नारायण सिंह राठौड़, विनोद कुमार, कन्हैयालाल, दीपक कुमार, मोहनलाल, प्यारे लाल, नंदू सिंह, गोपाल सिंह ,कल्याण सिंह आदि शामिल थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ