रविवार को अजमेर, ब्यावर तथा नसीराबाद आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ब्यावर आबकारी थाना क्षेत्र के शेरों का बाला तथा तारागढ़ में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने मौके पर ही आठ सुलगती भट्टी व दो हजार लीटर वाश नष्ट करते हुए 200 बोतल अवैध हथकढ़ शराब की जब्त की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो अवैध हथकढ़ शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम में तालाब से एक छोर से दूसरे छोर तक अवैध शराब परिवहन करने में प्रयुक्त एक नाव भी जब्त की है। आबकारी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि ब्यावर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त राजेंद्र सिंह राठौड़ जोन अजमेर व अतिरिक्त आबकारी अधिकारी अजमेर महावीर सिंह राठौड़ के निर्देश पर जिले भर में अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ