दृष्टि सेवा संस्थान की प्रेरणा से परिजनों ने निधन के बाद करवाया नेत्रदान


ब्यावर शहर के गणेशपुरा झूलेलाल कॉलोनी निवासी लालचंद तिलोकानी के निधन के बाद नेत्रदान के कारण दो जिंदगियां रोशन हो सकेगी। सिंधी समाज के विजय गुलाबानी की ओर से मिली सूचना के बाद दृष्टि सेवा संस्थान के अध्यक्ष एसएन शर्मा उनके निवास स्थान पर पहुंचे तथा सिंधी समाज के जेठानंद तिलोकानी तथा पूर्व पार्षद किशनचंद के साथ परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्हें नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। जिस पर परिजनों ने नेत्रदान की सहमति दी।

परिजनों की सहमति के बाद आई बैंक सोसायटी के चिकित्सक डॉ. भरत शर्मा तथा कुलदीप शर्मा ने ब्यावर पहुंचकर कार्निया उत्सर्जित कर अजमेर भिजवाए। स्व. तिलोकानी का आंखों से शीघ्र ही दो नेत्रहीनों को रोशनी मिलेगी।

नेत्रदान के दौरान तिलोकानी परिवार के नौतनदास, जेठानंद, किशनचंद तथा विजय गुलाबानी आदि उपस्थित थे। इस दौरान संस्थान अध्यक्ष शर्मा ने उक्त पुनित कार्य के लिए तिलोकानी परिवार का आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ