AKH BEAWAR पालने में मिली एक दिन की नवजात शिशु पुलिस जांच में जुटी



राजकीय अमृतकौर अस्पताल के शिशुघर के पालने में गुरुवार को एक नवजात की किलकारी गूंजी। पालने में किसी शिशु के रोने की आवाज सुनकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस पर पालने में कपड़ों में लिपटा एक बच्ची लेटी हुई है। इस दौरान पालना गृह के कर्मचारियों ने बच्चे को गोद में उठाकर स्पेशल चाइल्ड केयर यूनिट में पहुंचाया तथा इसकी जानकारी प्रभारी डॉ. पीएम बोहरा को दी।
जानकारी मिलते ही शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएम बोहरा अस्पताल पहुंच कर नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसका इलाज शुरू किया। डॉ. पीएम बोहरा ने बताया कि गुरुवार सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर पालना घर की घंटी बजी थी। घंटी की आवाज सुनकर स्पेशल यूनिट के कर्मचारी मौके पर पहुंचे जहां पालने में एक बच्चा कपडों में लिपटा हुआ मिला।
बच्चे के स्वस्थ्य होते ही उसे चाइल्ड लाइन केयर अजमेर के सुपुर्द कर दिया जाएगा। उधर अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती इस बच्चों की वार्ड के सभी कर्मचारी विशेष रूप से देखभाल कर रहे है। पुलिस ने भी नवजात की मां को ढूंढने के प्रयास तेज कर दिए है।
उन्होंने बताया कि नवजात की उम्र एक दिन है तथा
वजन करीब 2 किलो है। बच्चे को शिशु वार्ड में भर्ती कर
उसका इलाज किया जा रहा है। साथ ही इस हेतु पुलिस
तथा चाइल्ड लाइन केयर अजमेर को इसकी सूचना दे दी
गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ