ब्यावर न्यूज़ ब्यावर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए रोड़वेज प्रशासन की ओर से हर साल अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाता है। ये बसें ब्यावर से वाया पीसांगन होकर पुष्कर होकर चलती हैं। जिसके कारण यात्रियों को किराए में राहत मिलती है और यात्री सुगमता से पुष्कर पहुंचते है।
लेकिन इस साल रोडवेज प्रशासन की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन नहीं करने के कारण यात्रियों को वाया अजमेर होकर पुष्कर की यात्रा करनी पड़ रही है। हालांकि डिपो प्रशासन की और से यात्री भार होने पर ही पुष्कर के लिए अतिरिक्स बसों की व्यवस्था की है। डिपो मैनेजर शिव कुमार शर्मा ने बताया कि वर्तमान में वनपाल भर्ती परीक्षा तथा शादी सीजन के चलते - नियमित यात्रियों के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। साथ ही पुष्कर के लिए तीन बसे अजमेर डिपो को उपलब्ध करवाई गई है। शर्मा ने बताया कि यात्री भार के आधार पर तीन बसे पुष्कर के लिए भेजी गई हैं।
0 टिप्पणियाँ