ब्यावर न्यूज़| अखिल राजस्थान मेघवंशी मेघवाल महासभा संस्था ब्यावर का अष्टम सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी आठ नवंबर को होने जा रहा है। जिसमे तुलसी शालिग्राम सहित 27 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर एक दूसरे के जीवन के हमसफर बनेंगे। सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महासभा की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
सेंदड़ा रोड स्थित मेघवंशी मेघवाल छात्रावास में आयोजित प्रेस वार्ता में पदाधिकारियों ने बताया कि आठ नवंबर को 27 जोड़ों की गाजे बाजे के साथ बिंदोली निकाली जाएगी। इस दौरान उन्होने बताया कि सभी 27 जोड़े की बंदोली ई रिक्शा में बैठाकर निकाली जाएगी जो कि इस बार का विशेष आकर्षण होगा।
अध्यक्ष हजारी लाल भाटी ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली होंगे। अध्यक्षता चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल करेंगे। साथ ही समाज शिरोमणि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल समारोह में शिरकत करेंगे। भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजसमंद सांसद दिया कुमारी विधायक शंकर सिंह रावत सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिधि समारोह में विशिष्ठ
अतिथि के रूप में शिकरत करेंगें। इस मौके पर समाज के पदाधिकारियों द्वारा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन के पंप्लेट का विमोचन किया गया।
वार्ता के दौरान अध्यक्ष हजारी लाल भाटी, अर्जुन राम दुखाडिया, भगवान सहाय झारोडिया, सूरजमल सुवाल, भंवरलाल पलासिया, रामलाल मेहरा, कुम्पाराम जोधावत, गुरूशरण गोयल, सूरमा राम कतिरिया, रमेश गोयल, विष्णु गोयल सहित समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ