Beawar ASP मनीष चौधरी ने यातायात सुधारो अभियान के तहत दुकानदारों को दिया निर्देश

ASP मनीषसिंह चौधरी की और से विगत दिनों शुरू किया गया शहर की पार्किंग तथा यातायात व्यवस्था सुधारो अभियान सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को डिप्टी चौधरी सेंदडा रोड स्थित अंबेडकर सर्किल से लेकर अजगर बाबा के थान तक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे खड़े होने वाले हाथ ठेला संचालकों को सड़क से निश्चित दूरी बनाए रखने, दुकानों के बाहर खड़े होने वाले दोपहिया वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़े करने के लिए दुकानदारों को निर्देशित किया

इस दौरान उन्होंने सेंदडा रोड बस स्टैण्ड के पास अवैध रूप से खड़ी होने वाली प्राइवेट टैक्सियों को भी वहां से खदेड़ते हुए उन्हें बस स्टैण्ड से दूर खड़े होने के लिए निर्देशित किया। डिप्टी चौधरी ने यातायात पुलिस को सखत निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में सड़क के किनारे कोई वाहन तथा ठेला खड़ा नहीं होना चाहिए। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। मालूम हो कि डिप्टी मनीषसिंह चौधरी ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही शहर की पार्किग तथा यातायात व्यवस्था को सुधारने में लगे हुए है। इस अभियान के तहत वे स्वयं शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ