अब फरियादी को अपनी शिकायत या अन्य किसी काम के लिए थाने के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर प्रदेश के सभी थानों में जनसुनवाई के लिए एक समय निर्धारित कर दिया। जिसमे संबंधित थाने में उस समय पर उपस्थित थानाधिकारी उनकी फरियाद या शिकायत पर सुनवाई कर निस्तारण का प्रयास करेंगे। जिसके लिए राज्य सरकार ने सभी थानों में जनसुनवाई के लिए डेढ़ घंटे का समय निर्धारित कर दिया है।
दोपहर 12 बजे से लेकर 1:30 बजे तक थानाधिकारी लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्या सुनते हुए निस्तारण करने का प्रयास करेंगे। मंगलवार को सिटी थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह जोधा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी किए गए है कि प्रत्येक प्रदेश के प्रत्येक थानों पर प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से लेकर 1:30 बजे तक डेढ़ घंटे आमजन जिन्हे थाने में किसी भी प्रकार की शिकायत या अन्य कार्य हो वह इस समय में आकर अपनी समस्या उपस्थित थाना अधिकारी से मुलाकात कर बता सकते हैं। जिसकी सुनवाई की जाकर यथा संभव त्वरित या समय अनुसार निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। जोधा ने बताया कि इसके लिए थाना परिसर में जनसुनवाई हेतू
निर्धारित किए गए समय का पोस्टर भी चस्पा कर दिया है। जिससे थाने में फरियाद लेकर आने वाले फरियादी
को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं उठानी पडे ।
0 टिप्पणियाँ