श्रीमेगा हाईवे से आगे किशनगंज के सामने से लेकर चांग गेट तक के रास्ते में भी दुकानों के सामने तथा सड़कों पर बेढंग से खड़े वाहनों को व्यवस्थित करवाते हुए दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठान के सामने वाहनों को व्यवस्थित खड़े करने की नसीहत दी।
डिप्टी मनीष चौधरी ने चांग गेट क्षेत्र के ट्रेवल्स संचालकों को रात के समय ट्रेवल्स बसों के यहां खड़े नहीं कर, बसों को जल्दी रवाना करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने यातायात पुलिसकर्मियों को बेतरतीब तरीके से खड़े होने वाले तथा यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले वाहनों को खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा चांग गेट स्थित टाटगढ़ बस स्टैंड पर सड़क के किनारे खड़े होकर फल तथा सब्जी बेचने वाले हाथ ठेला संचालकों को भी पीछे खड़े होने के निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी चौधरी ने हाथों-हाथ सड़क किनारे बैरिकेटिंग लगाकर ठेला संचालकों की हद निर्धारित की। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओं दस्ता भी साथ चल रहा था। उधर, डिप्टी चौधरी तथा एसडीएम सिंह के बाजार निरीक्षण की सूचना पर पाली बाजार सहित चांग गेट पर हाथ ठेले वालों तथा दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
0 टिप्पणियाँ