राजसमंद में देवगढ पुलिस थाना हीरा की बस्सी गांव में रविवार रात्रि को पुजारी परिवार पर पेट्रोल फेंक कर जिन्दा जलाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को 3 आरोपियों को और गिरफ्तार किया है। शेष डिटेन व्यक्तियों से पूछताछ जारी है। इस मामले में अब तक कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
एसपी सुधीर चौधरी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने सोमवार को नरेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह, व विजय पुरा ग्राम पंचायत सरपंच पति हरदेव भाट को गिरफ्तार किया था ओर आज मंगलवार को सेसू सिंह '27' पुत्र अमर सिंह रावत निवासी हीरा की बस्सी, राम सिंह '38' पुत्र पुनम सिंह निवासी हीरा की बस्सी, नारायण सिंह '40' पुत्र मोती सिंह निवासी हीरा की बस्सी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की जांच जारी है। इस मामले में पुलिस की जांच में लापरवाही मानते हुए उदयपुर आई जी के निर्देश पर देवगढ एसएचओ शैतान सिंह ओर कामली घाट चौकी प्रभारी राजू सिंह को सोमवार को ही सस्पेंड कर दिया गया था।
0 टिप्पणियाँ