ब्यावर BSNLऑफिस में आधार कार्ड बनाने की सेवाएं शुरू



 ब्यावर| आधार कार्ड से संबंधित सभी समस्याओं के लिए बीएसएनएल कार्यालय में स्थाई आधार केंद्र की सेवा सोमवार से शुरू हुई । सप्ताह के सातों दिन सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक प्रतिदिन यह जारी रहेगी। भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा ब्यावर शहर थाने के समीप स्थित बीएसएनएल कार्यालय में स्थाई आधार सेवा केंद्र की सुविधा की गई है। बीएसएनएल कार्यालय पर सोमवार से ही आधार कार्ड नए बनाने, आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जुड़वाने, नाम पता सुधार करवाने, फोटो और अंगुलियों के चिन्ह अपडेट करवाने व आधार से संबंधित सभी समस्याओं के निराकरण करने का कार्य होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ