ई- श्रम पोर्टल पर अब 15 अक्टूबर तक होंगे पंजीकरण
ब्यावर | श्रम व रोजगार मंत्रालय भारत सरकार की ओर से असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डाटाबेस संग्रहण के लिए ई- श्रम पोर्टल शुरू किया गया था। इस पोर्टल पर पंजीकरण से वंचित लोग 15 अक्टूबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
नागरिक किसी भी सेवा केंद्र अथवा ई-मित्र के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। पोर्टल पर भवन निर्माण से संबंधित सभी श्रमिक, खेतिहर श्रमिक, घरेलू कामगार, ऑटोरिक्शा चालक व अन्य ड्राइवर, नरेगा श्रमिक, आशा वर्कर, ईंट भट्टा कर्मकार, स्ट्रीट वेंडर, छोटे स्वनियोजित दुकानदार (जो आयकर दाता न हो) जिनकी आयु 16 से 59 वर्ष के मध्य है वे पंजीकरण करवा सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ