ब्यावर, रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में बस चालक और सवारियों के लगी चोट..


रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत , बस चालक और सवारियों के लगी चोट

अजमेर से ब्यावर आ रही राजस्थान रोडवेज की बस पीपलाज के समीप आगे चल रहे एक ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से उससे जा भिड़ी । जिस कारण बस चालक और कुछ सवारियों के चोट लग गई । हालांकि कोई सवारी गंभीर रूप से घायल नहीं हुई । राजस्थान रोडवेज की बस अजमेर से ब्यावर आ रही थी । पीपलाज के समीप बस के आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए । जिस कारण बस ट्रक बस । के पीछे जा घुसी सूचना मिलने पर रोडवेज के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया । देर शाम तक हादसे में घायल कोई राजकीय अमृतकौर अस्पताल नहीं पहुंचा था ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ