ब्यावर न्यूज़ उपखंड और आसपास के क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्पदंश के तीन अलग - अलग मामलों में तीन जने अचेत हो गए । जिन्हें उपचार के लिए राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया गया । जानकारी के अनुसार लाखीना निवासी 19 वर्षीय शौकीन को गुरुवार रात राजकीय अमृतकौर अस्पताल लाया गया । जहां परिजनों ने बताया कि शौकीन को सांप ने डस लिया । इसी प्रकार भरतवा भीम निवासी 23 वर्षीय पिस्ता को परिजनों ने राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया । जहां परिजनों ने बताया कि पिस्ता को किसी सांप ने डस लिया । इसी प्रकार रायपुर क्षेत्र के केसरपुरा निवासी 50 वर्षीय तीजी को भी गुरुवार रात सांप ने डस लिया । जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई जिस कारण परिजनों ने उसे राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया । जहां उसे भर्ती कर लिया गया ।
0 टिप्पणियाँ