ब्यावर न्यूज़ सांसद दीयाकुमारी ने लम्पी संक्रमण से ग्रसित गायों के इलाज के लिए गौ माता के इलाज के लिए सांसद निधि से 16 लाख रुपए स्वीकृत किए । सांसद मद से स्वीकृत यह राशि
आठों विधानसभा राजसमंद , कुंभलगढ़ , भीम , ब्यावर , जैतारण , नाथद्वारा , मेड़ता और डेगाना में लम्पी संक्रमण की रोकथाम और इससे ग्रसित पशुओं को इलाज के लिए प्रदान की जाएगी । प्रत्येक विधानसभा को दो - दो लाख रुपए मिलेंगे । इसके लिए कार्यकारी एजेंसी जिला पशुपालन अधिकारी को बनाया गया है । सांसद ने कहा कि गायों की सेवा का मामला तन मन - धन से जुड़ा है । लम्पी वायरस से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं । गौ माता के इलाज के लिए धन की कोई कमी नहीं आएगी ।
0 टिप्पणियाँ