ब्यावर न्यूज़| नगर परिषद ब्यावर क्षेत्र में स्थापित आइसोलेशन सेंटरों पर पशुपालकों के लंपी डिजीज ग्रस्त पशु , गाय , बैल , बछड़े एवं नंदी रखे गए थे । ठीक हो चुके पशुओं को पशुपालक 2100 रुपए जमा करवाकर एवं शपथ पत्र प्रस्तुत कर छुड़वा सकते है । नगर परिषद के आयुक्त ने बताया कि नहीं छुड़ाए गए पशुओं को नगर परिषद द्वारा 29 सितंबर को नीलाम किया जाएगा ।
0 टिप्पणियाँ