दो युवक समेत कबाड़ी गिरफ्तार , वाहनों को औने - पौने दामों में बेच देते थे..


हाइवे पर चालक को बंधक बनाकर वाहन लूट मामले का खुलासा ,

 ब्यावर न्यूज़। सदर  थाना पुलिस ने मंगलवार को गत सात सितंबर को रानीसागर के समीप हाइवे टेंपो चालक के साथ मारपीट कर हुई लूट की वारदात का खुलासा किया । मामले में दो युवकों ओम सिंह पुत्र छीतर सिंह रावत निवासी रामा का बाड़िया नाहरपुरा थाना सेंदड़ा व समीर पुत्र खीमा काठात कुशालपुरा थाना ब्यावर सदर को गिरफ्तार किया गया है । • पुलिस द्वारा आरोपियों से पूर्व में भी • इसी तरह की लूट की वारदात करने को लेकर अनुसंधान किया जा रहा है । जिला पुलिस अधीक्षक चूना राम जाट ने बताया कि गत 10 सितंबर दी गई कि 7 सितंबर को वह ब्यावर से सामान की डिलीवरी देकर अजमेर की तरफ जा रहा था । इस दौरान रास्ते में दो युवकों ने अजमेर जाने के लिए टेंपो रुकवाया और उसमें सवार हो बाद रानीसागर के समीप सुनसान स्थान पर पेशाब करने के बहाने टेंपो रुकवाया , इस दौरान दोनों युवकों ने टेंपो चालक के साथ बनाकर चालक को टेंपो के पीछे पटक दिया । इसके बाद दोनों युवक टेंपो को घुमाते - घुमाते सोजत रोड से कुछ पहले जंगल में टेंपो रोका । इसके बाद एक युवक पीड़ित के पास रुका और दूसरा युवक टेंपो लेकर चला गया । इसके करीब डेढ़ घंटे बाद टेंपो कर स्कॉर्पियो गाड़ी में वापस आया । इसके बाद दोनों युवकों ने मिलकर पीड़ित को स्कॉर्पियों में बिठाया और बर रोडवेज बस स्टैंड के पास उतार दिया । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस द्वारा 425/2022 धारा 365 , 392 में मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई । इसके बाद पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को हुए पुलिस ने वारदात के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , ग्रामीण जिला अजमेर वैभव शर्मा के सुपरविजन में वृत्ताधिकारी वृत्त व्यावर शमशेर खान के नेतृत्व में थानाधिकारी ब्यावर सदर चेना राम के निर्देशन में टीम का गठन किया गया । ब्यावर . पुलिस गिरफ्त में लूट के आरोपी । ये रहे टीम में शामिल सहायक उप निरीक्षक सुखदेव , सहायक उप निरीक्षक साइबर सेल दुर्गेशसिंह , प्रवीण , बलवीर सिंह , रामप्रसाद , सोपाल विनोद , प्रदीप व मनोहर शामिल रहे ।
सीसीटीवी ने आरोपियों को पकड़ने में दिलाई मदद की वारदात में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर व्यक्तियों व स्कॉर्पियो वाहन की तलाश के लिए वारदात के तरीके के आधार पर पूर्व में चालानशुदा मुल्जिमों का डाटा बेस तैयार किया गया । इसके बाद तैयार डाटा बेस के आधार पर सभी से पूछताछ की गई । टीम द्वारा स्कॉर्पियो का पता किया गया । इस दौरान सहायक उप निरीक्षक सुखदेव साइबर सेल अजमेर के विशेष प्रयास से तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों को इकट्ठा कर टेंपो लूट के आरोपी ओम सिंह पुत्र छीतर सिंह रावत निवासी रामा का बाड़िया नाहरपुरा थाना सेंदड़ा व समीप पुत्र खीमा काठात निवासी कुशालपुरा थाना ब्यावर सदर से पूछताछ की गई । इस दौरान दोनों व्यक्तियों द्वारा लूट की वारदात करने का जुर्म स्वीकार करने के पर मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया । मामले में लूटा गया टेंपो खरीदने वाले कबाड़ी मिश्रीलाल उर्फ महेश पुत्र कुन्नाराम से बरामद कर लिया गया है । इसके साथ ही पुलिस द्वारा टेंपो खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया गया है । पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हाईवे पर आने - जाने वाले वाहनों से लिफ्ट लेकर सवारी चालक को अपने जाल में फंसाते थे । इसके बाद कोई सुनसान स्थान पर मौके देखकर चालक को बंधक बनाकर वाहन को अपने कब्जे में लेकर उस वाहन को औने - पौने दामों में कबाड़ी को बेच देते थे ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ