ब्यावर न्यूज़ फसल कटाई के दौरान दिखा अजगर , रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा


ब्यावर न्यूज़।  जवाजा पंचायत समिति के ग्राम रामावास गांव में तालाब की पाल के समीप स्थित खेत में सोमवार देर शाम को खेत में काम करने के दौरान खेत मालिक पूनम सिंह तथा परिवार के अन्य सदस्यों को खेत में बनाई बाड़ में एक अजगर दिखाई दिया । अजगर दिखाई देने पर खेत में काम कर रहे लोगों के बीच दहशत फैल गई । शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी पूनम सिंह के खेत पर एकत्रित हो गए । इस दौरान किसी ने खेत में अजगर मिलने की सूचना वन विभाग की टीम को दी जिसके बाद वन विभाग की टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे तथा अजगर का रेस्क्यू करने का प्रयास किया लेकिन अजगर को पकड़ने में वन विभाग की टीम सफल नहीं हो पाई । इस दौरान वन विभाग की टीम ने ठीकराना महेंद्र तान निवासी सर्प रक्षक कैलाश सिंह रावत को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया । मौके पर पहुंचे कैलाश सिंह तथा वन विभाग के सुधीर सिंह , हजारी सिंह , भरत सिंह तथा नृसिंह ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ