अब रेलवे में वेटिंग टिकट को कैंसिल कराने पर कटेेंगे 60 रुपए

ब्यावर न्यूज़| अगर आपका ट्रेन टिकट वेटिंग में है । चार्ट बनने के बाद भी वेटिंग में रहता है , तो इसे कैंसिल कराने पर रेलवे ट्रेन रवाना होने के 30 मिनट पहले तक फर्स्ट क्लास , सेकंड , थर्ड एसी व स्लीपर के टिकट में 60 रुपए चार्ज लेकर बाकी पेमेंट वापस कर देगा । अगर आप ट्रेन रवाना होने के 48 घंटे पहले तक कन्फर्म टिकट कैंसिल कराते हैं तो रेलवे फर्स्ट एसी के टिकट पर 240 , सेकंड एसी के 210 , थर्ड एसी 190 और स्लीपर क्लास के टिकट पर 120 रुपए कैंसिल चार्ज वसूल करेगा । अगर यह समय 48 से 14 घंटे के बीच का होता है तो कुल किराए का 50 फीसदी कैंसिल चार्ज लिया जाएगा । इसके अलावा 12 से 4 घंटे पहले तक 25 फीसदी किराया रिफंड होगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ