पीपलाज DFCC ट्रैक के पास चार दिन पुराना शव मिला , कीड़े लगने से शिनाख्त नहीं....

ब्यावर न्यूज़ | पीपलाज में डीएफसीसी ट्रैक के समीप शुक्रवार को चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई । ट्रैक पर काम कर श्रमिकों ने तेज गंध आने पर झाड़ियों में देखा तो वहां एक युवक का शव दिखाई दिया । इस पर श्रमिकों ने पुलिस को सूचित किया करीब चार दिन पुराना शव होने से शुक्रवार शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी । पुलिस को युवक के शव की फोटो प्रदेश के सभी थानों में मेल करवा कर उनकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं । जानकारी के अनुसार युवक का शव मिलने की सूचना पर सदर थाने के हेड कांस्टेबल योगेश , कांस्टेबल महेंद्र सिंह मीणा और महिपाल सिंह मौके पर पहुंचे । वहां एक युवक का शव पड़ा था । करीब सीधे हाथ की छोटी अंगुली में एक अंगूठी पहनी है । शुक्रवार देर शाम तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी । पेट्रोलिंग के बाद भी नहीं दिखा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाया । 

तीन से चार दिन पुराना होने के कारण शव पर कीड़े पड़ चुके थे और पूरा चेहरा क्षतविक्षत कर दिया । युवक ने लाल , सफेद , स्लेटी रंग की टी शर्ट और काले रंग की पेंट पहन रखी थी । उसके पैरों में सैंडल हैं । युवक की तलाशी में पुलिस को उसके जेब में कुछ विजिटिंग कार्ड मिले । सारे विजिटिंग कार्ड जोधपुर के अलग - अलग ट्रैवल्स कंपनियों के थे । पुलिस के अनुसार युवक की लंबाई करीब 5 फीट है । उसने 5 गौरतलब है कि युवक का शव रेलवे नहीं बल्कि डीएफसी ट्रैक पर मिला । जहां केवल मालगाड़ियों का ही संचालन होता है । ऐसे में युवक के ट्रेन से गिरने की संभावना नहीं है । पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती युवक की शिनाख्त करने की है । युवक वहां तक कब , क्यों और कैसे पहुंचा यह सारे जांच के विषय है एक सवाल यह भी है । कि ट्रैक पर अक्सर पेट्रोलिंग होती रहती है ऐसे में गैंगमैन का ध्यान शव पर पहले क्यों नहीं पड़ा । बहरहाल इन सारे सवालों के जवाब युवक की शिनाख्त होने के बाद ही खोजे जा सकते हैं । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ