डीपी से तेल चोरी की वारदातों का पर्दाफाश आरोपी गिरफतार 200 से अधिक वारदातों का खुलासा

 



घटना का विवरण : - जिला पुलिस अधीक्षक महोदय श्री चुनाराम जाट ने बताया कि अजमेर के ब्यावर सदर , नसीराबाद , खरवा , मांगलियावास अजमेर शहर पीसांगन आदि जगह पर डीपी चोरी की वारदात के सम्बन्ध में कई वारदातें हो रखी थी , जिस पर मन् पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला स्पेशल टीम को चोरी की वारदातों के खुलासे के लिए निर्देशित कर रखा था , जिस पर पुलिस थाना ब्यावर सदर नसीराबाद सदर मांगलियास , पीसांगन आदि जगह पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी है । 

टीम का गठन : - घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने वारदात के खुलासा हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , ग्रामीण जिला अजमेर श्री वैभव शर्मा के नेतृत्व में थानाधिकारी ब्यावर सदर , श्री चेनाराम पुलिस निरीक्षक एवं जिला स्पेशल टीम प्रभारी श्री विजय सिंह उप निरीक्षक के निर्देशन में अज्ञात मुल्जिमानों की आसुचना संकलन व गिरफतारी हेतु 

निम्न टीम जिला स्पेशल टीम अजमेर की टीम : गठन किया गया । 01. श्री विजय सिंह उप निरीक्षक , जिला स्पेशल टीम अजमेर 02. श्री मनोहर सिंह हैड कानि 925 , जिला स्पेशल टीम अजमेर । 03. श्री देवेन्द्र सिंह हैड कानि 11 , जिला स्पेशल टीम अजमेर । 04. श्री आशीष गहलोत हैड कानि 2042 जिला स्पेशल टीम अजमेर । 05. श्री जोगेन्द्र सिह हैड कानि 450 , जिला स्पेशल टीम अजमेर । 06. श्री गोपाल लाल गौरा , हैड कानि 1067 जिला स्पेशल टीम अजमेर । 07. श्री मुकेश टांडी , कानि 783 , जिला स्पेशल टीम अजमेर । 08. श्री हिम्मत तौषिक कानि 2170 , जिला स्पेशल टीम अजमेर ( विशेष योगदान ) 09. श्री गजेन्द्र मीणा कानि 2681 , जिला स्पेशल टीम अजमेर ( विशेष योगदान ) 10. श्री मनोज सिंह कानि चालक 1880 , जिला स्पेशल टीम अजमेर । पुलिस थाना ब्यावर सदर टीम : 01. श्री चेनाराम पुलिस निरीक्षक , पुलिस थाना ब्यावर सदर जिला अजमेर 02. श्री चेतन सिंह सउनि , पुलिस थाना ब्यावर सदर जिला अजमेर 03. श्री विजेन्द्र सिंह हैडकानि 204 पुलिस थाना ब्यावर सदर जिला अजमेर 04. श्री सुखपाल कानि 1282 पुलिस थाना ब्यावर सदर जिला अजमेर 05. श्री हरेन्द्र कुमार कानि 1444 , पुलिस थाना ब्यावर सदर जिला अजमेर 06. श्री राजूराम कानि 2133 पुलिस थाना ब्यावर सदर जिला अजमेर 07. श्री नरेन्द्र कुमार कानि 1586 , 

पुलिस थाना ब्यावर सदर जिला अजमेर टीम द्वारा की गयी कार्यवाही : - जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर ने बताया कि अजमेर जिले में लगातार हो रही डीपी से तेल चोरी की वारदातों ने अजमेर में आतंक मचा रखा था , जिन पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल टीम द्वारा उपरोक्त तरीका वारदात के आधार पर पूर्व में चालानशुदा मुल्जिमानों का डाटा बेस तैयार कर सभी से पुछताछ की गई । टीम द्वारा अलग - अलग जगह हुई वारदातों के घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से निरीक्षण कर घटना में प्रयुक्त टेंम्पो का रूट का विश्लेषण किया गया । घटना के सम्बन्ध में मुखबीर मामूर किये गये आसूचनाओ / तकनीकी सूचनाओं का संकलन किया गया । घटना घटित होने से लेकर अभी तक जिला स्पेशल टीम के सदस्यों द्वारा घटना के सम्बन्ध में अजमेर जिले में जगह - जगह मुखबीर मामूर कर संदिग्ध आरोपियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई । स्पेशल टीम द्वारा लगातार गश्त और इस तरह की टेंम्पो आदि को लगातार चैक किया जाकर आरोपियों को पकड़ने व पहचान के प्रयास किये गये । इसी दौरान जिला स्पेशल टीम के श्री हिम्मत तौषिक कानि 2170 एवं श्री गजेन्द्र मीणा कानि 2681 को जरिये 

मुखबीर सूचना मिली कि अजमेर में ब्यावर , नसीराबाद , मांगलियावास , खरवा के आस - पास हो रही डीपी चोरी की वारदात में संदिग्ध सरगना मस्तान व उसके साथी सुरेन्द्र अपनी संदिग्ध टॅम्पो में खरवा के आस - पास होटल के पास खड़े है और अपने साथी का इंतजार कर रहे है , जिनको तुरन्त पकड़ा जाये तो डीपी चोरी वारदातों के साथ अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है । उक्त ईत्तला से थानाधिकारी ब्यावर सदर को अवगत कराया गया जिस पर थानाधिकारी मय जाप्ता व स्पेशल टीम के सदस्यों द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर संदिग्ध आरोपियों मस्तान और सुरेन्द्र को पकड़ा । जिनसे मौके पर एक पिकअप बरामद की गई । जिन्होंने पूछताछ के दौरान निम्न वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया , चोरी गये माल के सम्बन्ध में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है । वारदात में शेष साजन और हीरा रावत शेष है ।

आरोपियों द्वारा कबूली गई वारदातें : 1. मांगलियावास बाईपास हाईवे के पास 2. खरवा स्कूल के पास रास्ते पर 3. पीपलाज रीको एरिया व गांव के पास 4 . मसूदा पुलिया के पास 5. देलवाडा पुलिया के पास 6. गढी थोरियान 7. लामाना पुलिया 8. आदर्शनगर एरिया के पास 9. नसीराबाद के आस - पास 10. बिठूर पचभद्रा के आस - पास 11. पिछले 3 साल में लगभग ब्यावर सदर , मांगलियावास , नसीराबाद , अजमेर , मसूदा , खरवा , जवाजा , भीम आदि जगह से कुल 200 से भी ज्यादा चोरी करना कबूला । इसके अलावा आरोपी सुरेन्द्र सिंह ने अपने साथियों साजन और हीरा रावत के साथ मिलकर कई मोटरसाईकिल चोरियों व सूने मकान एवं दुकानों में घुसकर नकबजनी करने की वारदातों का भी खुलासा किया । नाम गिरफतार आरोपीगण : 1. श्री मस्तान पुत्र श्री नैनू जाति चीता उम्र 40 साल निवासी गांव नाथूथला पुलिस थाना पीसांगन हाल गढ्ढी थोरियान पुलिस थाना ब्यावर सदर जिला अजमेर । 2. श्री सुरेन्द्रसिंह उर्फ सुर्या पुत्र श्री रामलाल जाति दरोगा उम्र 23 साल निवासी पानी की टंकी के पास डूमाडा हाल गढ्ढी थोरियान पुलिस थाना ब्यावर सदर जिला अजमेर । शेष मुल्जिमान 1. श्री साजन पुत्र श्री मोहन जाति चीता उम्र 30 साल निवासी चौरसियावास पुलिस थाना क्रिश्चियनगंज , जिला अजमेर । 2. श्री हीरा रावत पुत्र श्री रघुनाथ जाति रावत उम्र 35 साल निवासी मसिणिया पुलिस थाना मांगलियावास , जिला अजमेर । तरीका वारदात : - आरोपीगण डीपी चोरी की वारदात करने के लिए रात्रि में अपनी टेंम्पो में डंडा , पाईप , तार काटने के लिए दांथली व सरिया आदि लेकर घुमते और जहां पर डीपी सुनसान जगह पर दिखाई देती वहां पर वारदात को अंजाम दे देते थे , उक्त आरोपीगण कई बार तो एक रात में 3-4 वारदातों को अंजाम दे देते थे । आरोपिगण अपनी टेंम्पो में बड़ा जरेकिन रखकर डीपी के नीचे खडी करके उससे दांथली से बिजली कनेक्शन काटकर पाईप लगाकर उसमें से डीपी का तेल निकालकर जरेकिन में डालते और खाली होने के बाद डीपी को भी चोरी कर ले जाते थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ