2 ट्रेलर की आपस में भिड़ंत 2 मरे 3 घायल पुलिस जांच में जुटी......

ब्यावर न्यूज़। जवाजा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 8 राजियावास कोटिया चौराहे पर शाम 4 बजे करीब 2 ट्रेलर की आपसी भिड़ंत हो गई । जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । 3 लोग घायल हो गए । मृतकों के शव को जवाजा अस्पताल की मोर्चरी में लाया गया । घायलों को ब्यावर अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया गया । जानकारी के अनुसार दोनों ट्रेलर की आमने सामने भिड़ंत हुई जिससे दोनों की केबिन चकनाचूर हो गई ।

 एक ट्रेलर में दो लोगों की दबने से मौके पर ही मौत हो गई । सड़क पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया । जवाजा थाना अधिकारी मानवेंद्र सिंह भाटी पहुंचकर जाम को खुलवाया । मृतकों के शव को जवाजा पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया । थानाधिकारी मानवेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि सोमवार शाम 4 बजे ट्रेलर जिसमें एक में केमिकल भरा हुआ था और एक खाली था जिनके आमने - सामने जोरदार भिड़ंत हो गई । उसमें 2 युवक पवन पुत्र गोपाल जाति भाट उम्र 25 साल निवासी कामलीघाट , नाई का कुआं , लालकृष्ण पुत्र सोहनलाल जाति भाट उम्र 20 साल निवासी काले खेड़ा , भीम की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया । देर शाम तक पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है कि घायल कौन कौन थे ?


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ