ब्यावर सिटी थाना पुलिस की पकड़ में आया शातिर बाईक चोर

 ब्यावर न्यूज़ 24-08-2022 | ब्यावर सिटी थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक शातिर चोर सदर थाना क्षेत्र के रूपनगर निवासी 22 वर्षीय शौकीन उर्फ विजय उर्फ मैजी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से जिले में विभिन्न स्थानों से चुराई गई दो बाइक भी जब्त की है । पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शौकीन के खिलाफ ब्यावर सदर समेत अन्य जिलों के थानों में भी मामले दर्ज हैं । आरोपी शौकीन के खिलाफ पाली के सेंदड़ा थाने और अजमेर के मांगलियावास थाने में लूट के प्रकरण दर्ज है । जिसमें न्यायालय में पेश नहीं होने पर उसके खिलाफ वारंट जारी हो रखे हैं । इसके साथ ही आरोपी शौकीन जोधपुर के रातानाड़ा थाना क्षेत्र में एक लूट के मामले में भी वांछित चल रहा है । आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह जोधा , एएसआई ओमप्रकाश , हेड कांस्टेबल शेरसिंह , गोपीराम , कांस्टेबल भगवान सिंह शामिल रहे वहीं कांस्टेबल दिनेश की विशेष भूमिका रही । जानकारी के अनुसार सोनी ने थाने में अपनी बुलेट चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी । मामला दर्ज कर पुलिस ने शातिर वाहन चोर राजू माली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बुलेट जब्त कर ली । पूछताछ में आरोपी राजू ने पुलिस को बताया कि उक्त बुलेट उसे रूपनगर निवासी शौकीन ने बेचने के लिए दी है । जिस पर पुलिस शौकीन की तलाश कर रही थी । शातिर शौकीन पुलिस को लगातार छका रहा था लेकिन पुलिस ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और मुखबिर लगाए रखे । एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस शौकीन को दस्तयाब कर थाने लाई । जहां पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की घटना स्वीकार कर ली । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक भी जब्त की है । यह मामले है दर्जः प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि सेंदड़ा और मांगलियावास में लूट के मामलों में वह लंबे अर्से से न्यायालय में पेश नहीं हुआ । जिस कारण न्यायालय से उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी है । वहीं गत दिनों जोधपुर के रातानाड़ा थाना क्षेत्र में हुई लूट के एक मामले में भी वह वांछित है 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ