शिक्षक पर लगाया स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अपहरण का आरोप दो मामले : पांच मे से दो आरोपी युवक गिरफ्तार, आरोपी शिक्षक को किया एपीओ



शिक्षक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अपहरण करने की कोशिश की ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त 


ब्यावर न्यूज़  सराधना समीपवर्ती सेन्दड़ा थाना क्षेत्र के गिरी गांव के रा.उ. मा.विधालय की 12वी कक्षा की  छात्रा को शनिवार स्कूल से घर जाते समय पांच युवकों ने अगवा कर लिया। युवक छात्रा को बाइक पर बैठाकर ब्यावर के निकट नीलकंठ महादेव तीर्थ स्थल पर ले गए। 


आरोप है कि यहां युवक छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर सेन्दड़ा थाने के मुख्य आरक्षी हुकम सिंह ने मौके पर पहुंच छात्रा को दस्तयाब किया। पुलिस पांचों आरोपी युवकों को पकड़ कर थाने ले गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने देर रात राजू व प्रधान की गिरफ्तारी दर्शा कर तीन अन्य युवकों को छोड़ fear इस संबंध में थानाधिकारी धोलाराम ने बताया कि छात्रा के बयानों के आधार पर अन्य तीन युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।वहीं दूसरी ओर सोमवार को गिरी के रा. उ.मा. विद्यालय के एक वरिष्ठ शिक्षक ने एक छात्रा से छेड़छाड़ की। जानकारी मिली है कि आरोपी शिक्षक को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने एपीओ करने के आदेश जारी किए हैं।


बाजार बंद कराया, स्कूल में जाकर किया प्रदर्शन 


स्कूली छात्राओं से युवकों और शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की घटना पर गिरी के ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त हो गया।


ग्रामीणो ने बाजार बन्द करा दिया तथा स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं भी मौजूद थे। गिरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए ग्रामीणों को शांत करवा कर बाजार खुलवाया। 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ