भामाशाहों ने मिलकर तैयार किया विद्यालय में कक्षा कक्ष

कोट किराना ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय समेल में कक्षा कक्ष की कमी को पूरा करने के लिए प्रधानाध्यापक रामस्वरूप चौधरी और पत्रकार मोहन सिंह समेल ने मिलकर एक मुहिम चलाकर 121 भामाशाह से श्रद्धा अनुसार सहयोग लेकर ₹71000  की राशि इकट्ठा कर एक टीन शेड से कक्षा कक्ष बनाया। चौधरी ने बताया कि विद्यालय में नामांकन अधिक होने तथा कक्षा कक्ष की कमी होने के कारण छात्रों के शिक्षण में बाधा आ रही थी जिसे दूर करने के लिए कारगिल विजय दिवस के दिन ₹5100 की राशि मोहनलाल नोगिया भूतपूर्व सैनिक के द्वारा सहयोग लेकर एक मुहिम चलाकर बड़ी समेल,छोटी समेल, सताना और आसपास के छोटे-मोटे भामाशाह से सहयोग राशि एकत्रित करने का कार्य किया गया जिसमें कुल मिलाकर 121 भामाशाह के द्वारा सहयोग से ₹71000 प्राप्त हुए जिससे एक टिन शेड बनाकर एक कक्षा कक्ष की कमी को पूरा किया गया। इससे पहले भी तीन टीन शेड भामाशाह से सहयोग लेकर बनाएं गए। वर्तमान में विद्यालय में चार कमरे तथा चार टीन शेड बनकर तैयार हो गए हैं जिससे अलग-अलग कक्षाएं लगाकर विद्यार्थियों का अध्ययन करवाया जा रहा है। पत्रकार मोहन सिंह समेल ने बताया कि विद्यालय में सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार राशि इकट्ठा करना एक सराहनीय कार्य है ।इससे पहले भी 151 भामाशाह के सहयोग से राशि इकट्ठा कर ₹61000 से साउंड सिस्टम विद्यालय के लिए खरीदा गया था। समेल विद्यालय विकास तथा शिक्षण कार्य को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है चारों तरफ विद्यालय की हो रही है प्रशंसा। समस्त ग्राम वासियों द्वारा कक्षा कक्ष का किया गया उद्घाटन। गांव की सबसे वृद्ध महिला के हाथों रिबन कटवा कर किया उद्घाटन।उद्घाटन समारोह के अवसर पर पंचायत समिति सदस्य परमेश्वर सिंह सीरमा, पूर्व उपसरपंच श्रीमती सीमा चौहान, वार्ड पंच नारायण सिंह, वार्ड पंच टीकमचंद जांगिड़ , दुर्गा सिंह चौहान (पूर्व प्रधानाध्यापक),राकेश कुमार जांगिड़, युवराज सिंह, रविराज सिंह, प्रेम सिंह, वीवी गिरी, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह रेलवे सहित समस्त विद्यालय परिवार और ग्रामीण जन रहे मौजूद। विद्यालय परिवार तथा ग्राम वासियों ने जताया भामाशाह का आभार।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ