ब्यावर न्यूज़ अजमेर रोड स्थित एक कॉलोनी से बुधवार को स्नेक सेवर सुरेन्द्र सिंह ने घर में घुसे एक सांप को रेस्क्यू किया । सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि अजमेर रोड स्थित एक कॉलोनी के घर में सांप दिखाई दिया है । मौके पर पहुँच देखा कि वनसुंदरी प्रजाति का एक सांप दीपक शर्मा के घर की रसोई में रखे गैस सिलेंडर के पीछे बैठा है । सांप दिखाई देने के बाद स्नेक सेवर ने सांप को पकड़ उसे जंगल में छोड़ा गया । इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एकत्रित हो गए ।
0 टिप्पणियाँ