किसान सम्मान निधि में ईकेवाईसी की तारीख आधार अपडेट नहीं तो निधि होगी बंद ब्यावर केंद्र सरकार की ओर से किसान सम्मान निधि के तहत दिए जाने वाले अनुदान के लिए आधार ईकेवाईसी अनिवार्य करने के बावजूद किसान इसमें रूचि नहीं ले रहे हैं । इस कारण सरकार को बार - बार इसकी तिथि बढ़ानी पड़ रही है । ईकेवाईसी के लिए पहले अंतिम तिथि 31 मार्च तय की थी , लेकिन अंतिम तिथि तक सिर्फ 20 प्रतिशत किसानों ने ही ईकेवाईसी करवाया । सरकार ने इसकी तिथि बढ़ाकर फिर 31 मई व बाद में 31 जुलाई की । भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रसून शुक्ला ने बताया कि 31 जुलाई तक भी अधिकांश किसानों ईकेवाईसी नहीं करवाया तो अब फिर से तिथि बढ़ाकर अगस्त की है । उपखंड में किसान सम्मान निधि के तहत बड़ी संख्या में किसान अनुदान लें रहे हैं । कुछ किसानों ने ही ईकेवाईसी करवाई है । जिले के कई किसानों ने अगर 31 अगस्त तक ईकेवाईसी नहीं करवाई तो वे अगली किश्त के भुगतान से वंचित हो सकते हैं । उन्होंने बताया कि किसान खुद अपने स्तर पर भी ईकेवाईसी कर सकते हैं । ईमित्र पर बायोमेट्रिक ईकेवाईसी भी करा सकते हैं.
0 टिप्पणियाँ